मत छुपाओ तुम अपने गुनाहों को ।
मत छुपाओ तुम अपने गुनाहों को ,
ज़िंदा रहना है तो थमा दो पतवार जुलाहों को ,
दरिया ए इश्क़ पार करना आसान लगता है ,
डुबा बैठोगे साथ अपने निबाहों को ।
दिल उकता गया है हमसे तुम्हारा गर ,
जाओ , बना लो आशियाना किसी के बाहों को ।
इतना शर्माना बेवफ़ा का ठीक नहीं ,
मत झुकाओ अपनी निगाहों को ।
तैराकी काम नहीं आती तूफ़ानी लहरों में ,
तवायफ डुबा दी है कई बादशाहों को ।
हिमाकत ही ना की जब मंजिल पाने की ,
फ़िर क्या कोसना इन बेकसूर राहों को ।
Comments
Post a Comment