बेवफ़ा हो बेवफ़ा तुम
साथ थे अब इससे बढ़कर और शोहरत लो गी क्या ?
बेवफ़ा हो बेवफ़ा तुम और गैरत लो गी क्या ?
इश्क़ में क्या सोचना , क्या मैं तेरे काबिल नहीं ,
मां से बढ़कर इस जहां में बड़ा भी वो अफजल नहीं ,
बीते ज़िन्दगी के साल कितने और मोहलत लो गी क्या ?
बेवफ़ा हो बेवफ़ा तुम और गैरत लो गी क्या ?
टूट कर तुमको था चाहा तुमसे प्यार था किया ,
तुम पर ही सब था लुटाया तुमपर ऐतबार था किया ,
खुद की जां पर बन आई अब और रहमत लो गी क्या ?
बेवफ़ा हो बेवफ़ा तुम और गैरत लो गी क्या ?
दर पर सबकी हो भटकती किसने ठुकराया नहीं ,
मेरी चौखट ज्यों तुम लांघी फिर किसीने अपनाया नहीं ,
दूर सबसे हो गई हो अब तुम हिज़रत लो गी क्या ?
बेवफ़ा हो बेवफ़ा तुम और गैरत लो गी क्या ?
तोहमतें इतनी लगी फिर भी कोई शिकवा नहीं ,
उड़ा ले जाए जो हमको ऐसा कोई तूफां नहीं ,
मुझको भी तुमने अब बेचा और दौलत लो गी क्या ?
बेवफ़ा हो बेवफ़ा तुम और गैरत लो गी क्या ?
Comments
Post a Comment