ख्वाबों में भी तुम्हे हम देखना छोड़ देंगे
ख्वाबों में भी तुम्हें हम देखना छोड़ देंगे ,
तुम कहो तो फिर हम जीना छोड़ देंगे ,
अभी दूर हूं तो देख सब उछल रहे है इतना ,
तेरे जब साथ होऊंगा तो सब पसीना छोड़ देंगे ।
भरोसा है तो उसके सामने हाथ सब फैला रहे है ,
टूट जाए गर तो जाना मंदिर मदीना छोड़ देंगे ।
मयखाना भी खाली होने को आ पहुंचा ,
याद ना आए तेरी तो फिर हम पीना छोड़ देंगे ।
चांद की चमक भी फीकी पड़ गई है तेरे सामने ,
तू मिल जाए गर तो हम दफीना छोड़ देंगे ।
मिल जाएगा गर मुझसे ज्यादा चाहने वाला ,
बता देना ,
तेरी नज़रों का हम तखमीना छोड़ देंगे ।
Comments
Post a Comment