उनके रोने से अच्छी है शिकस्तगी अपनी ।

गैर हो गई ज़िंदगी अपनी ,
जब समुंदर से बड़ी तिश्नगी अपनी ,

रुसवा है , तंग है , ये राहें भी ,
छोड़ आए अब दिल्लगी अपनी ।

 दर्द जिंदगी के अधूरे होने का नहीं,
ये जो नामुकम्मल रही आवारगी अपनी ।

वो हंसे बस मामलात इतना भर था ,
उनके रोने से अच्छी है शिकस्तगी अपनी ।

मुफलिसी में अपनों की हिदायत से , 
लाख अच्छी है बेगानगी अपनी ।

उनकी एक बेफाई से ही रो रहे गुमनाम ,
कैसी नामर्दानी है मर्दानगी अपनी ।।

Comments

Popular posts from this blog

कहिया मिलन होई मोर सजनिया ...

तेरे गाल के एक बोसा ने मुझको पागल कर डाला ....

वो खत ।