हम तमाम उम्र देख कर भी गुनहगार हो गए ।।

इज्ज़त थी इसीलिए तार तार हो गए ,
एक पल में ही वो आपके शहरयार हो गए ,

वो एक नज़र देखे क्या खूब देखे ,
हम तमाम उम्र देख कर भी गुनहगार हो गए ।।

वो आए पल भर में आशियां उजड़ा ,
हमारे ख्वाब सारे उनके साया-दार हो गए ।।

मोहब्बत भी करो तो कई तरीके से ,
'गुमनाम' एक सी करके बेज़ार हो गए ।।

Comments

Popular posts from this blog

कहिया मिलन होई मोर सजनिया ...

तेरे गाल के एक बोसा ने मुझको पागल कर डाला ....

मोहब्बत में सियासत नहीं देखी जाती