सूनी है सूनी ही रह जाती है

सूनी है सूनी ही रह जाती है ,
ज़िंदगी भी कितना आज़माती है ,

इस तरह रुखसत हो कर जाती हो ,
आखिरी इक मुलाकात रह जाती है ।।

सीने पर वार नहीं कर पाती जब ,
सारी दुनिया फ़िर गले लगाती है ।।

इश्क़ की बिसात पर जब हो ज़िंदगी ,
मोहरे सारी वहीं धरी रह जाती है ।।

बेड़ी तोड़ने का क्यों पाप कर रहे ,
इक रात है जिसमें बेड़ियां खुल जाती हैं ।।

सपने तो सच हो भी सकते है ,
हक़ीक़त सिर्फ़ यादें बन रह जाती है ।।

मिली कहां जो तुमको हम खो दिए ,
मिल बिछड़ते सदियां बीत जाती है ।।

Comments

Popular posts from this blog

कहिया मिलन होई मोर सजनिया ...

तेरे गाल के एक बोसा ने मुझको पागल कर डाला ....

वो खत ।