कह रहे हो प्यार तुमको बेशुमार हो गया

जो कह रहा उसको इश्क़ का खुमार हो गया ,
दोस्तों वो आधा यूं ही बीमार हो गया ,

तुमने हिज्र की रात क्या गुज़ार ली ,
कह रहे हो प्यार तुमको बेशुमार हो गया ।।

उसके ज़ुल्फ की छांव में जो बैठ गए ,
बरसों के लिए तीमारदार हो गया ।।

पलकें उठा कर गिराने का ये सिलसिला ,
आधे गांव का जीना दुश्वार हो गया ।।

आंखों में धारियां उसके द्वार जो लगा लिया ,
उसका चश्म और भी धारदार हो गया ।।

खुशमिजाज़ी में कौन हिज़्र पर लिख रहा ,
शाइर जाने कितना लाचार हो गया ।।

एक नज़र 'गुमनाम' भी देखने चले गए ,
सोमवार से एक इतवार हो गया ।।

Comments

Popular posts from this blog

कहिया मिलन होई मोर सजनिया ...

तेरे गाल के एक बोसा ने मुझको पागल कर डाला ....

वो खत ।