कुछ तो हुआ होगा ।।
मुझसे पहले किसी ने तेरे गालों को छुआ होगा ,
सच सच बताना कुछ तो हुआ होगा ।
इस जहां में सब रेगिस्तान तो नहीं ,
गला सूख रहा है कहीं तो कुंआ होगा ।।
पैसा , ताश , सिगरेट सब पकड़ लोगे ,
ये दुनिया है यहां ज़िन्दगी का जुआ होगा ।।
एक ख्वाहिश थी 'तुम' खत्म हो गई शायद ,
ये राख है अब कहां धुंआ होगा ? ।।
Waah
ReplyDelete