नज़रों ने जैसे ही उसके होंठों पर निशाना साधा है ,
तुरंत ही उसने चेहरे पर रुमाल बांधा है ।
अभी तक तो पीटने की नौबत ना आई है ,
उसकी नज़रें देख कर कुछ मुस्कुराई है ।
त्योरियां तो उसकी अब भी चढ़ी हुई है ,
बगल वाले के फोन में ही गड़ी हुई है ।
अबकी बार मेसेज पढ़ कर चेहरा शरमाया है ,
मिस यू बाबू का मेसेज जो आया है ।
वो बोली ऐसा लगा बहार आया है ,
उसने पूछी जगह, शायद ऊंचाहार आया है ।
बस की फर्श को कचरों ने छुपाया है ,
मूंगफली के छिलके तक तो ठीक पर किसी ने मॉर्टिन गिराया है ।
सफ़र खत्म होने को था क्या नई फसल बोना है ,
उसने फोन खोल दिखया की उसका भी बाबू शोना है ।
लड़कियां पट जाएंगी ,
जरूरी नहीं नाईक का जैकेट होना चाहिए ,
बस माथे पर **या नहीं लिखा होना चाहिए ।।
Comments
Post a Comment