कैसा मकां तेरा और मेरा घरौंदा क्या ?

तुम्हीं तो हो नज़र में और इन आंखों में ज़िंदा क्या ?
उड़ना भूल गर जाए तो परिंदा क्या ? 

जो रहनुमा ना हो तुम्हारे पते का ,
तेरे शहर में वो ठहरा बाशिंदा क्या ? 

मेरा ही चाहना गुनाह है तुझको ,
अपनी खूबसूरती पर इतना शर्मिंदा क्या ?

लग गए जिस्म से गर खेलने तुम भी ,
फ़िर क्या तू और वो दरिंदा क्या ?

दीवारें तपने लग जाए लू के तपन से फ़िर ,
कैसा मकां तेरा और मेरा घरौंदा क्या ?

Comments

Popular posts from this blog

कहिया मिलन होई मोर सजनिया ...

तेरे गाल के एक बोसा ने मुझको पागल कर डाला ....

वो खत ।