दर्द है , शायद वो सहने लगी है अब
दर्द है , शायद वो सहने लगी है अब ,
कुछ खफा - खफा - सी मुझसे वो रहने लगी है अब ,
ज़ुबां भी कुछ कहने लगी है अब ।
कह दो हवा से की वो थम जाए ,
चिंगारी फ़िर भड़कने लगी है अब ।
गुज़ारे थे कुछ पल साथ उसके ,
ख्वाबों में भटकने लगी है अब ।
तस्वीरों को आंखों में कैद करके रखा था ,
बूंदे बनकर मिटने लगी है अब ।
दिल के किवाड़ खटखटाए थे कभी ,
आंखों में खटकने लगी है अब ।
मुझसे दूर रहो सब कहते थे उसे ,
साथ होने में झिझकने लगी है अब ।
मुझसे मिलने का समय नहीं उसको ,
किसी और से इश्क़ करने लगी है अब ।
समय गुजर रहा इंतजार में उसके ,
पलकें भी झपकने लगी है अब।
ज़ुल्म सहते - सहते इन मौसमों का ,
छते भी टपकने लगी है अब ।
Comments
Post a Comment