बस अपनों पर यहां कीचड़ उछल जाएगा ।।

ख़िज्र-ए-इश्क़ है दिल में निकल जाएगा ,
अभी नादान है वो संभल जाएगा ,
ताबिश-ए-हुस्न को ढक कर रखो ,
ये दिल मोम है फिर पिघल जाएगा ।
किस्सा-ए-इश्क़ में सांस बाकी है ,
अभी थोड़े ही धूल में मिल जाएगा ।
तेरा हुस्न जो जाज़िब था कभी ,
ये उम्र के साथ है ढल जाएगा ।
ये " फिर कभी " का सिलसिला ना दोहराओ ,
अब वो वक़्त नहीं जो टल जाएगा ।
ये दिल मेरा है तुम्हारा थोड़े है ,
जो किसी और पर मचल जाएगा ।
हिज्र-ए-इश्क़ अब और सहन होता नहीं ,
कोरे पर पैर है फिसल जाएगा ।
इस्त्रार करके सामने क्या इजहार करते ,
जब इल्म था कि हो कत्ल जाएगा ।
जा'इ का खौफ है नहीं ' अम्बर '
बस अपनों पर यहां कीचड़ उछल जाएगा ।।

Comments

Popular posts from this blog

कहिया मिलन होई मोर सजनिया ...

तेरे गाल के एक बोसा ने मुझको पागल कर डाला ....

वो खत ।