शायद मुझको इश्क़ हो गया है

उसी की बातें रहती है ज़ुबां पर ,
शायद मुझको इश्क़ हो गया है ,
तस्वीर ख्वाब में नजर आसमां पर ,
शायद मुझको इश्क़ हो गया है ।
नज़रों को पलको से यूं छुपाती है वो ,
चाहत हर पर नज़रों से दिखाती है वो ,
हूं फिदा उसकी नज़र - ए- कातिलां पर ,
शायद मुझको इश्क़ हो गया है ।
उसी खातिर अन्दर से धड़कता है दिल ,
उससे हर बार मिलने को तड़पता है दिल ,
हूं उसी के इश्क़ - ए - निशां पर ,
शायद मुझको इश्क़ हो गया है ।
डांट मेरे खातिर सुनती है वो ,
सेहरा प्यार का हर पल बुनती है वो ,
मुस्कुरा देता हूं उसकी खामियां पर ,
शायद मुझको इश्क़ हो गया है ।
हर परग कुछ सोच कर चलती है वो ,
अपनों से कुछ जान कर जलती है वो ,
रहता हूं उसके हुस्न - ए - दुकां पर ,
शायद मुझको इश्क़ हो गया है ।
नज़रों ने नज़रों से कह दिया है इश्क़ ,
दिल ने भी अब मान लिया है इश्क़ ,
लाना है बस दिल से ज़ुबां पर ,
शायद मुझको इश्क़ हो गया है ।
तोड़ बेड़ियां अब नहीं सहना है ,
है उसी से इश्क़ यह कहना है ,
है लाना उसको अपने आशियां पर ,
शायद मुझको इश्क़ हो गया है ।।

Comments

Popular posts from this blog

कहिया मिलन होई मोर सजनिया ...

तेरे गाल के एक बोसा ने मुझको पागल कर डाला ....

वो खत ।