आंखों में अश्क अब ठहर जाते है

इश्क़ है और इश्क़ बहुत जुनूनी है ,
ये हिज्र की रात जैसे चौगुनी है ,

वक्त पर तुम भी अब नहीं आती ,
चाल तुम्हारी बहुत मानसूनी है ।।

कंगन से रुसवाई अच्छी नहीं ,
तुम्हारी हाथ की कलाई बहुत सूनी है ।।

आंखों में अश्क अब ठहर जाते है ,
कोई चोट वाकई बहुत अंदरूनी है ।।

बड़ी खामोशी से बाते हो रही थी ‘गुमनाम’ ,
छेड़ कर कह रहे बहुत बातूनी है ।।

Comments

Popular posts from this blog

कहिया मिलन होई मोर सजनिया ...

तेरे गाल के एक बोसा ने मुझको पागल कर डाला ....

वो खत ।