वो झूठ था जो पर्दे पर दिखाया जा रहा

उन्हें सिर आंखों पे बिठाया जा रहा ,
हैं खुदा के बंदे ऐसा बताया जा रहा ,

तुम अपनी आंखों से सच देख तो आए हो
मगर ,
वो झूठ था जो पर्दे पर दिखाया जा रहा ।।

उन्होंने तो मुहब्बत का दावा किया है , 
फिर भी हमको इश्क़ में आजमाया जा रहा ।।

हूं आईना और अंजाम वो जानते है ,
इसीलिए मुझे फर्श पर गिराया जा रहा ।।

कोई नया काम फ़िर निकल आया है उनका ,
इसीलिए ‘गुमनाम’ रिश्ता निभाया जा रहा ।।




Comments

Popular posts from this blog

कहिया मिलन होई मोर सजनिया ...

तेरे गाल के एक बोसा ने मुझको पागल कर डाला ....

वो खत ।