मेरी खूबसूरती फ़िर कितनी ख़ूबसूरत होगी

जाने किसके आंखों की शरारत होगी ,
होगी किसी के बाहों में तो सलामत होगी ,

ये निगाहें जो तुम औरों से मिला बैठी हो ,
ये बात जीने के लिए कितनी गैरत होगी ।।

अख़बारों में खबरों की खाक छानती हो ,
मौत की खबर मेरी , बशीरत होगी ।।

मेरी बदसूरती से तुम इश्क़ जो कर बैठी हो ,
मेरी खूबसूरती फ़िर कितनी ख़ूबसूरत होगी ।।

वस्ल की रात और ये ख़ामोशी ,
बेवफ़ाई में न जाने कब ज़मानत होगी ।।

बड़ी ख़ामोशी से बाहर बैठे हो ‘गुमनाम’,
होगी तो आज की रात बहुत कयामत होगी ।।

Comments

Popular posts from this blog

कहिया मिलन होई मोर सजनिया ...

तेरे गाल के एक बोसा ने मुझको पागल कर डाला ....

वो खत ।