पलकों से उतार न देना किसी मोड़ पर

 पतझड़ है ये भी गुज़र जाएगा ,
फूलों पर लौट कर भंवर आएगा ,

पेड़ तो सदियों से पतझड़ देख रहे ,
डालियों के सजने का अब पहर आएगा ।

पलकों से इसी बात की कशमकश हो रही ,
हल्की रही तो इनपर से कोई गिर जाएगा ।

पलकें बिछाने की ख्वाहिश भी है ,
कोई बैठेगा इनमें तो ठहर जाएगा ।

जिस तरह आंखें भर कर देखती हो तुम ,
कोई उतरेगा इनमें तो डूबकर ही मर जाएगा ।

होंठों पर लालियां भी आर्टिफिशियल लग गई ,
जाने कितनो का चहरा इनसे संवर जाएगा ।

एक तीर अपनी आंखों से छोड़ भी देना ,
जिसको लगेगी वहीं पर बिखर जाएगा ।

पलकों से उतार न देना किसी मोड़ पर ,
कोई बैठेगा खुद ‘गुमनाम’ फ़िर उतर जाएगा ।।


Comments

Popular posts from this blog

कहिया मिलन होई मोर सजनिया ...

तेरे गाल के एक बोसा ने मुझको पागल कर डाला ....

वो खत ।