अख़बार सच छपने को मज़बूर ना था

बिखरे कांच पर उनका कुसूर ना था ,
उन बोतलों में लाशों का सुरूर ना था ,

वो दौर आया ही नहीं कभी ,
जब कोई कातिल हुज़ूर ना था ।।

इज्ज़त की चादर कुछ दिन और पड़ी रहती ,
अख़बार सच छपने को मज़बूर ना था ।।

तुम तब एक कुर्सी पर गुमान करते हो ,
जब लाशों को अपने कफ़न पर गुरूर ना था ।।

ख़्वाब उनको भी हम दिखा ना पाए ,
जिनके हक़ में चश्मे नूर ना था ।।

Comments

Popular posts from this blog

कहिया मिलन होई मोर सजनिया ...

तेरे गाल के एक बोसा ने मुझको पागल कर डाला ....

वो खत ।