घाव कुछ जियादा है क्या

इक अरसे बाद मिल रहे कोई इरादा है क्या ? 
आंखें नम है घाव कुछ ज़ियादा है क्या ?

कहां से ये नज़रे झुकाना सीख गई तुम ,
ज़िन्दगी में दूसरा शहजादा है क्या ?

दरीचा खोल कर हाथ क्यों हिला रही ,
विदा करने का ये कायदा है क्या ?

शतरंज की बिसात पर राजा क्यों नहीं ,
राजा की औकात का पियादा है क्या ?

दिल , जगह और वक्त सब खाली है " गुमनाम " ,
इस खालीपन का कोई इस्तिफादा है क्या ??

Comments

Popular posts from this blog

कहिया मिलन होई मोर सजनिया ...

तेरे गाल के एक बोसा ने मुझको पागल कर डाला ....

वो खत ।