कुछ अच्छा नहीं लग रहा तेरे बिना ,
तेरे सिवा कुछ अच्छा भी तो नहीं ।

कौन रौशन करे अंधेरी दुनिया मेरी ,
तेरे सिवा कुछ उजला भी तो नहीं ।

अश्क बह रहे हैं उनको बहने दो ,
इन चश्म में ख़्वाब तिरा भी तो नहीं ।

लौट कर आना चाहती हो मत आओ ,
मेरे घर आने का कोई रस्ता भी तो नहीं ।

आंखें रात भर रोती रही गुमनाम ,
इन आंखों में कुछ बचा भी तो नहीं ।।

Comments

Popular posts from this blog

कहिया मिलन होई मोर सजनिया ...

तेरे गाल के एक बोसा ने मुझको पागल कर डाला ....

वो खत ।