ये अब्र अब मुफ़स्सल हो चुके है ,वर्ना धूप तो कबका निकल जानी है ।।

त'अल्लुकात की डोरे अब जल जानी है ,
हाथों से ये ज़िंदगी फिसल जानी है ,

इक आखिरी रात है तेरी खातिर ,
सुबह होते ही वो भी ढल जानी है ।।

अपनी अंजुरियों में समेट कर देखो ,
लड़खड़ाहट मेरी संभल जानी है ।।

जगह दो अपने हाथों की लकीरों में ,
ये जिंदगी मेरी फ़िर बदल जानी है ।।

ये अब्र अब मुफ़स्सल हो चुके है ,
वर्ना धूप तो कबका निकल जानी है ।।

जिस बर्फ़ की दरख्तों में बैठना चाहते हो ,
एक दिन 'गुमनाम' वो पिघल जानी है ।।

Comments

Popular posts from this blog

कहिया मिलन होई मोर सजनिया ...

तेरे गाल के एक बोसा ने मुझको पागल कर डाला ....

वो खत ।