मोहब्बत मसाफत में जो मनहूफ़ हो गई
एक अदालत और यहां मौक़ूफ़ हो गई , एक कहानी और यहां मक़हूफ़ हो गई , * मौक़ूफ़ - निरस्त या स्थगित * मक़हूफ़ - सर धड़ से अलग दिल मानने को तैयार ही नहीं , तुम किसी की जिंदगी में मसरूफ़ हो गई ।। बेवफाई जिस ज़िंदगी में है , वो ज़िंदगी इश्क पर ग़ुज़रूफ़ हो गई ।। * ग़ुज़रूफ़ - लानत तेरा चला जाना क्या सितम ढहा दिया , ये काया मोम की मा'जूफ़ हो गई ।। * मा'जूफ़ - पुतला कोई तो तेरे करीब आया है , मोहब्बत मसाफत में जो मनहूफ़ हो गई ।। * मनहूफ़ - कमज़ोर