एक किताब हमारे दिल की भी है

एक ज़माना था कि था ज़माना साथ मेरे ,
आज पूरे शहर में भी कोई यार ही नहीं ।
एक किताब हमारे दिल की भी है ,
कम्बख़त कोई पढ़ने को तैयार ही नहीं ।
डूबा था कई रोज़ पुरानी शराब के इक बादिया में मगर ,
उससे ज्यादा किसी में खुमार ही नहीं ।
शहजादी थी वो मेरी मेरे लिए लेकिन ,
मै उसकी खातिर उसका शहरयार ही नहीं ।
अब वो परवाह नहीं करती तो ना सही ,
वो भी परवाह ना करे फिर परवरदिगार ही नहीं ।
वो शादी से पहले सब नापाक समझती थी ,
मेरे साथ तो ऐसा कोई इकरार ही नहीं ।
वो खिलौना समझ इधर उधर रख देती थी  ,
मुझे भी उसकी इस हरकत पर गुबार ही नहीं ।
और तिरी मोहब्बत का सिरदर्द पालती क्यों ' अम्बर '
जब उसे तुझसे प्यार ही नहीं ।।

Comments

Popular posts from this blog

कहिया मिलन होई मोर सजनिया ...

तेरे गाल के एक बोसा ने मुझको पागल कर डाला ....

वो खत ।